अबनाः यमन पर जारी सऊदी अरब के हवाई हमलों में उत्तरी यमन के सअदा प्रांत में 17 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए।
यमनी सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के विमानों ने सअदा के हफ़सीन, शद्दा तथा कुछ अन्य क्षेत्रों पर बड़े हमले किए जिनमें बच्चों सहित आम नागरिक मारे गए।
सअदा प्रांत में कुछ आवासीय क्षेत्रों पर तो सऊदी अरब ने इस प्रकार बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की है कि कुछ परिवारों का पूर्ण रूप से सफ़ाया हो गया है।
दूसरी ओर यमन की राजधानी सनआ सहित अनेक नगरों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए जिनमें लाखों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। राजधानी सनआ में हुए प्रदर्शन में एक प्रस्ताव पढ़ा गया जिसमें प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की कि वह सऊदी हमलों के सामने कदापि झुकने वाले नहीं है बल्कि विदेशी अतिक्रमण का डटकर मुक़ाबला करेंगे। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे कि सऊदी परिवार का पतन होगा, हम अपने देश पर अपनी जान और अपना ख़ून निछावर करेंगे।
16 अप्रैल 2015 - 19:24
समाचार कोड: 684271
यमन पर जारी सऊदी अरब के हवाई हमलों में उत्तरी यमन के सअदा प्रांत में 17 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए।